चंदौली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में चलने वाले मिड डे मील के रसोइयों की मानदेय की एक करोड़ 26 लाख 14 हजार 912 धनराशि उनके खातों में भेजी गई। विभाग की माने तो जनपद के 4480 रसोइयों के खाते में दो माह का मानदेय है। विभागीय अधिकारियों की माने तो यह मानदेय शासन द्वारा निर्धारित नए मानदेय के तहत भेजा गया है, इसके चलते रसोइयों को राहत मिली है।
जिले में कुल 1185 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में ढ़ाई लाख के करीब बच्चे पढ़ते हैं। इनके भोजन के लिए मिड डे मील के तहत कुल 4480 महिलाएं रसोइया के रूप में नियुक्त किए गए। यहां इनके पहले मानदेय एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से उनके खाते में भेजा जाता था, लेकिन शासन के नए निर्देश के बाद उनके खाते में 15 सौ रुपये भेजे जा रहे हैं। अभी हाल ही में नए शासनादेश की तहत फरवरी और मार्च का मानदेय सभी के खाते में भेजे गए। इसमें कुल एक करोड़ 26लाख14 हजार912 रुपए भेजे गए इससे रसोइयों को राहत मिली है
जनपद के 4480 रसोइयों के मानदेय उनके खाते में भेज दी गई। यह धनराशि 1500 रुपए के हिसाब से एक करोड़ 26 लाख 14912 रुपये दी गई है। नीरज सिंह जिला समन्वयक मिड डे मील।