सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में छात्र नेता लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन न करें। वे शांतिपूर्ण चुनाव में सहभागिता निभाएं। बुधवार को पुलिस और चुनाव अधिकारी ने छात्र नेताओं से मिलकर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और अन्य निर्देशों के बारे में बताया। चेताया कि इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
सकलडीहा पीजी कॉलेेज में छात्र संघ चुनाव के लिए 12 मई को नामांकन होगा। वहीं 21 मई को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के लिए चुनाव होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शमीम राइन शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के साथ संवाद स्थापित कर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीओ अनिरूद्ध सिंह ने छात्र उम्मीदवारों से शांतिपूर्ण चुनाव कराने का अपील की। चेताया किसी प्रकार की अशांति होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय और कोतवाल विनोद मिश्रा ने भाईचारा के साथ चुनाव लड़ने की अपील की। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी जितेन्द्र यादव, यज्ञनाथ पांडेय, श्यामलाल, पर्वेक्षक अखिलेश पांडेय, कविन्द्रनाथ आदि छात्र नेता रहे। इसके पूर्व महाविद्यालय के गेट पर लगे पोस्टर और बैनर को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हटवाया गया।