फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हिंगुत्तरगढ से गुरेरा सड़क का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने लखनऊ में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। हिंगुत्तरगढ़ नादी से गुरेरा के बीच 9 किमी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इस पर 48.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय सिंह चौहान के साथ बैठक की, जिसमें चंदौली में कराए जा रहे विकास कार्य के बारे में चर्चा की। मार्कंडेय महादेव तीर्थ स्थान कैथी से गंगा गोमती संगम घाट तक एक किमी सीसी रोड के निर्माण, कैथी गांव के अन्दर मुख्य मन्दिर स्थल होते हुए मुख्य गंगा घाट तक रोड निर्माण की बात की। भूपौली से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, लेढूपुर तथा वाराणसी में बीकापुर छित्तमपुर धौरहरा से राजवारी तक सड़क, प्रभुपूर- रसुलपुर ककरहटी रामगढ़ सड़ान बड़गांव मार्ग पांच किमी मार्ग निर्माण की बात की। चंदौली डाक बंगला के विस्तार, चंदौली और नगवा-चोचकपुर के बीच गंगा पर पांटून पुल के स्थान पर पक्का पुल के निर्माण की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें