फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय प्रभुपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत व मनमोहक प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल का भी जीवन मे बड़ा महत्व है। खेल द्वारा बालक के मानसिक सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया । इस दौरान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, कैलाश सिंह, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रेमशंकर मिश्रा, श्यामसुंदर वर्मा, अनुज कुमार, ऋचा, पूनम, शबाना बेगम, पुनीता यादव, प्रवीण त्रिपाठी, अवधेश मौर्या, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह ने की व संचालन पवन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें