फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मकान की दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
नि​खिल प्रजापति, फाइलफोटो
विज्ञापन
सकलडीहा, चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार रात 11 बजे तेज रफ्तार बाइक मकान की दीवार से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट के बाजार के लिए निकले थे। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के डेढ़ावल गांव निवासी अखिलेश राजभर उर्फ पनारू (20), निखिल प्रजापति (28) और पंकज खरवार (30) दोस्त थे। रविवार की रात तीनों बाइक पर सवार होकर सकलडीहा बाजार के लिए निकले थे। डेढ़ावल-सकलडीहा मार्ग पर धरहरा गांव के पास सड़क घुमावदार थी। तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर बाइक बेकाबू हो गई और मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर से जहां दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार तीनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने एंबुलेंस से सभी को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अखिलेश राजभर और निखिल प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज खरवार की हालत गंभीर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर रेफर कर दिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

निखिल प्रजापति, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें