फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अवैध संबंध के शक में शहद में मिलाकर खिलाया जहर फिर खुद भी सेवन किया, पत्नी की मौत

विज्ञापन
मोनिका, फाइलफोटो
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर के बसनी गांव में रविवार रात अवैध संबंध की शक में बसनी गांव के रोहित (30) ने पत्नी मोनिका (25) को शहद में मिलाकर जहर खिला दिया और उसके बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मोनिका की मौत हो गई। पति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि इलिया के लेहरा निवासी मोनिका के पिता सखन राम की तहरीर पर रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ ने आगे बताया कि रोहित हमेशा पत्नी से मारपीट करता था। रविवार की रात पत्नी को मारपीट कर शहद में मिलाकर जहर खिला दिया। उसके बाद स्वयं भी खा लिया। एसओ ने बताया कि मौके पर पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि दंपती की बेटी बुट्टा (4) घर से ही कुछ दूर छोटे दादा हरबंस के घर जाकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि मम्मी को मारने पीटने की बात पापा ने उसे कुछ खिला दिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मोनिका को बेटी के अलावा पुत्र वंशु (6) है। दोनों बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें