फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्र का कत्ल: हाईस्कूल के छात्र ने साथी को चाकू मारकर की हत्या, तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 12 Jun 2026 03:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: पढ़ाई के दौरान हाईस्कूल के छात्र ने साथी को चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों में दहशत का माहौल हो गया। उधर, एहतियातन पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली कोतवाली के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परिसर में शुक्रवार सुबह दो नाबालिग छात्रों के बीच पढ़ाई के दौरान विवाद हुआ। इस तकरार ने हिंसक रूप ले लिया। एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमलावर छात्र को घटनास्थल से हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुछ बच्चों को गणित पढ़ाया जा रहा था। इसी बीच 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्र लवकुश यादव (16) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना से क्लास में खलबली मच गई। 

लवकुश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों न उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी उत्कर्ष को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। हत्या की खबर फैलते ही स्कूल और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर धांधली करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो किशोरों में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस मामले में आरोपी किशोर को पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें