फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा कटान रोकने के नाम पर मिट्टी की बोरियां डालने से भड़के किसान

विज्ञापन
नदहा-गुरैनी पंप कैनाल क्षेत्र में धीना में प्रदर्शन करते किसान। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
नदहा-गुरैनी पंप कैनाल क्षेत्र में गंगा कटान से प्रभावित किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कटान रोकथाम के लिए ठोस और स्थायी व्यवस्था की मांग पर किसानों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान सिंचाई विभाग की ओर से कटान प्रभावित क्षेत्र में पत्थरों के स्थान पर मिट्टी से भरी बोरियां डाले जाने पर किसानों ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा कटान की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कटान को पत्थरों की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं रोक सकी, उसे रोकने के नाम पर मिट्टी से भरी बोरियां डाली जा रही हैं।
यह किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं बल्कि केवल दिखावटी प्रयास है। उन्होंने कहा कि कटान से किसानों की उपजाऊ जमीन लगातार गंगा में समाहित हो रही है और लोगों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन पर उठाए सवाल : किसान नेता शिवराज सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने पहले स्थायी और मजबूत कटानरोधी कार्य कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब मौके पर मिट्टी की बोरियां डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पत्थरों से बनी सुरक्षा व्यवस्था भी कटान को रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें