चहनियां । विकास खंड मुख्यालय को मॉडल के रूप में विकसित करना और पूरे विकास खंड में क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ हो यही हमारा संकल्प है। जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ये बातें ब्लाक सभागार में आयोजित जन सरोकार दिवस पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि कोई भी गांव ऐसा न रह जाये जहां क्षेत्र पंचायत निधि से कार्य न हो। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय पर रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यों और व्यवहार में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, हवलदार यादव,नित्यानंद सिंह ,मनोज यादव ,आनन्द यादव ,पवन कुमार ,संजय कुमार,विजय लाल उपस्थित रहे। संवाद