स्टेशन पर वेंडरों द्वारा यात्रियों को कीमत ज्यादा लेकर कम सामान देने का मामला काफी पुराना है। इसको लेकर कई बार कार्रवाई भी हुई लेकिन वेंडरों के व्यवहार में सुधार नहीं आया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है।
देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन पीडीडीयू जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक यात्री ने स्टेशन पर अमरूद बेच रहे वेंडर को घटतौली करते पकड़ लिया और यात्री द्वारा चोरी पकड़ने जाने पर वेंडर ने दोनो कानपकड़क माफी मांगी।
स्टेशन पर वेंडरों द्वारा यात्रियों को कीमत ज्यादा लेकर कम सामान देने का मामला काफी पुराना है। इसको लेकर कई बार कार्रवाई भी हुई लेकिन वेंडरों के व्यवहार में सुधार नहीं आया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। नंद कुमार तिवारी नाम के यात्री ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने स्टेशन के एक वेंडर के घटतौली का खुलासा किया है। वेंडर एक किलो का दाम लेकर यात्री को आधा किलो ही अमरूद दे रहा था। हालांकि चोरी पकड़ी जाने पर वह आगे से ऐसा न करने और कान पकड़कर माफी भी मांगा।