फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ली दो और जानें

Mon, 12 Dec 2016 01:12 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास रविवार को सोए विदेशी।
विज्ञापन
कई दिनों बाद रविवार को दिन में जहां धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं शाम को हवा चलने से गलन बढ़ गई। ठंड लगने से नौगढ़ के बजरडीहा में वृद्धा चिरौजी देवी की मौत हो गई। जबकि मुगलसराय सर्कुलेटिंग एरिया में एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रविवार को यह घटकर दस डिग्री आ गया है। ठंड के चलते बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा हो जा रहा है। ग्राहकों के न होने से दूकानें भी जल्द ही बंद हो जा रही हैं।
विज्ञापन

ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। इससे पहले तीन दिनों तक कोहरे के चलते धूप नहीं दिखी थी। रविवार की सुबह भी कोहरे का असर रहा, लेकिन 11 बजते-बजते धूप निकलने लगी। हालांकि शाम को ठंड से सबसे अधिक दिक्कत रिक्शा,  ऑटो ,  ट्रॉली चालकों को हो  हुई। दिन में जगह-जगह रिक्शा चालक धूप सेंकते नजर आए। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव तो जलाए गए लेकिन यह कम रहे। रविवार को स्कूलों में छूट्टी होने से राहत रही। धानापुर संवाददाता के अनुसार शीतलहरी से रोज कमाने खाने वाले अधिक प्रभावित हुए हैं। वहीं बाजार में भी   चहल पहल कम हुई है। दुकानदारों का कहना है कि व्यवसाय चालीस प्रतिशत तक घट गया है। क्षेत्र के कृष्णकांत उपाध्याय, बांके उपाध्याय,  राकेश  यादव, वीरेंद्र उपाध्याय, अनिल यादव, अमरदेव यादव आदि अभिभावकों ने ठंड को देखते हुए स्कूल में अवकाश करने की मांग की है। धीना, कमालपुर, चहनियां, कंदवा,  दुलहीपुर, नियामताबाद,  बबुरी, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़ समेत समूचे जनपद में  ठंड का यही हाल रहा। उधर ठंड से चिरौंजी देवी की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने पीड़ित के घरवालों को लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन योजना व अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें