फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों लाइन, मिले दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एटीएम की स्थिति सुधर नहीं रही है। रविवार को जहां बैंकों की छुट्टी रही, वहीं जिले के अधिकतर एटीएम बंद रहे। जिले की 74 एटीएम शाखाओं में मात्र चार पर ही पैसे मिले। यहां भी सौ सौ रुपये के नोट नहीं रहे। घंटों लाइन में लगने के बाद लोगों के हाथ आया दो हजार रुपये। इसको लेकर भी लोगों में निराशा रही।  
विज्ञापन

नोटबंदी के एक माह और तीन दिन बाद भी न तो बैंकों की स्थिति सुधरी और न ही सभी एटीएम ही चालू हो सके हैं। जिले में कुल 74 एटीएम हैं लेकिन रविवार को भी जिले में मात्र चार एटीएम ही कार्य करते रहे। इन एटीएम शाखाओं पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी। यहां भी घंटों लाइन में लगने के बाद दो हजार रुपये ही रहे।
मुगलसराय में विभिन्न बैंकों के तीस एटीएम हैं लेकिन यहां परमार कटरा के समीप एक्सिस बैंक के एटीएम से ही पैैसे निकले। नगर में एसबीआई की पांच एटीएम, एचडीएफसी की तीन शाखा, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैक आफ कामर्स, सिंडीकेट बैंक, पीएनबी, यूको बैंक, विजया बैंक सहित अन्य बैंक शाखाओं के एटीएम या तो बंद रहे अथवा शाखा के बाहर कैश नहीं है लिख दिया गया था। रविवार को लोगों को पैसे निकासी के लिए एटीएम ही एकमात्र सहारा रहा। परमार कटरा स्थित शाखा से पैसे निकालने आए चतुर्भुजपुर निवासी विजय कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिनों से नगर के एटीएम में पैसे नहीं हैं। दो दिनों से बैंक भी बंद हैं। घर का राशन खत्म हो गया है लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें