फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार खेत में गिरा, फसल जली

Thu, 09 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सिसौरा गांव में बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से खेत में कटने के लिए तैयार खड़ी दो किसानों की करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


आग की लपटे देख प्राथमिक विद्यालय सिसौरा के प्रधानाध्यापक के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

बुधवार की दोपहर सिसौरा गांव निवासी संजय सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार अचानक खेत में गिर गया। आग की तेज लपटें देख प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय कुमार सिंह शोर मचाते हुए खेत की ओर दौड़ पड़े, तब तक बकौड़ी, सिसौरा और गौंवाचावर गांव के हजारों लोग लाठी -डंडा और बाल्टी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर किसी तरह काबू पाया।


लेकिन तब तक संजय सिंह की दो एकड़ और भोला उपाध्याय की सत्रह विस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संजय सिंह की खेत को बमेरिका राम और भोलानाथ उपाध्याय के खेत को विद्यासागर ने पेशगी पर लेकर खेती की थी। अब फसल जलने से उनके समक्ष भोजन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिसौरा ग्राम प्रधान पति चंद्रमा चौहान ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को अहेतुक सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें