फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटाप और नगदी चोरी

Thu, 09 Apr 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जीटी रोड स्थित एक कम्प्यूटर विक्रेता की दूकान में मंगलवार की देर रात नकबजनी कर हौसला बुलंद चोरों ने ढाई लाख नगदी सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये लैपटाप के साथ अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार
विज्ञापन


की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने दुकान में हुई चोरी के बाबत कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


मंगलवार की रात  परमार कटरा के सामने स्थित कुणाल कम्प्यूटर का मालिक राजेश खरवार अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात चोरों ने छत के रास्ते सेंधमारी कर दुकान में रखे नगदी, कई लैपटाप व अन्य सामान उठा ले गये। बुधवार की सुबह अन्य दुकानदारों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी।

 जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकानदार के होश उड़ गये। दुकान खोलकर देखा तो उसमें रखे लैपटाप में 32 लैपटाप, गल्ले मे रखा ढाई लाख रूपये नगदी व अन्य सामान गायब थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आसपास के लोगो से पूछताछ की। पीड़ित के अनुसार लगभग सात से आठ लाख रुपये की क्षति हुई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके यादव ने बताया कि दुकानदार से मिली तहरीर में लगभग छह कम्प्यूटर चोरी की बात कही गयी है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें