फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंघट की ओट में वोट करने पहुंची आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर आधी आबादी में भी खासा उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर तीखी धूप में भी लंबी-लंबी कतार लगाकर महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर अपने वोट की ताकत दिखाई। महिलाओं ने निर्भीक होकर वोट डाले। महिलाएं अपने पति, अन्य परिजनों व सहेलियों के साथ मतदान करने पहुंची थीं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में घूंघट की ओट से महिलाओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए वोट दिया।
विज्ञापन

दुलहीपुर सहित अन्य बूथों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान के बाद कहा कि उन्होंने विकास, महिला सुरक्षा के साथ परिवर्तन को आधार पर वोट दिया है। इस बार भी मतदान में आधी आबादी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। महिलाओं ने मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान किया है। महिलाओं ने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागेदारी निभाई है। वहीं पहली बार मतदान करने पहुंची युवतियों ने बताया कि उन्होंने शिक्षा व सुरक्षा के साथ रोजगार के लिए वोट किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं सास-बहू तो कहीं देवरानी-जेठानी एक साथ टोली बना कर बूथों पर पहुंची। मतदान के बाद मतदाताओं में सेल्फी लेने की ललक भी दिखाई दी। आकर्षक तरीके से सजाए गए सखी व मॉडल बूथों में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में महिलाएं व युवतियां भी सेल्फी लेती नजर आईं। मतदान केंद्रों में सुबह से मतदान को लेकर लोगों की भीड़ नजर आने लगी थी। मॉडल बूथों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। बूथ तक पहुंचने के लिए कालीन बिछाई गई थी और पेयजल आदि की सुविधा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें