फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण से सिमटा जीटी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में जीटी रोड के किनारे खाली पड़ी पीडब्ल्यूडी की जमीन पूरी तरह अतिक्रमण की जद में है। नगर सहित अन्य स्थानों पर कई दुकानदारों के सामान इसी जमीन पर फैले रहते हैं। वहीं नगर पालिका की ओर से जीटी रोड पर ही कूड़ेदान रख दिया गया है। इससे जीटी रोड की चौड़ाई सिमट गई है ।
विज्ञापन

नगर से लेकर पड़ाव तक जीटी रोड को स्टेट हाइवे का दर्जा दिया गया है। इसके बाद इस सड़क को छह लेन करने की योजना बनाई गई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जीटी रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कवायद रुकी पड़ी है। जीटी रोड के खाली पड़े हिस्से पर पीछे के दुकानदार अपनी दुकान सजा लेते हैं।
सड़क के किनारे बांस-बल्ली के साथ सिमेंट, छड़, गिट्टी, बालू आदि बिल्डिंग मैटेरियल फैलाकर दुकानदार वर्षों से दुकानदारी करते आ रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व जब सारनाथ से बोधगया तक बौद्धपथ बनाने की योजना बनी थी तो जोर-शोर से अतिक्रमण हटाने के लिए नाप-जोख का कार्य आरंभ किया गया था। इस दौरान जीटी रोड के बीच से 40 से 60 फीट तक दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए नाप कर दुकानों के अंदर निशान भी लगवा दिया गया था। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद योजना किन्हीं कारणों से ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद जीटी रोड पर अतिक्रमण बरकरार है।
विज्ञापन

नई योजना के तहत नगर के सुभाष पार्क से पड़ाव चौराहे तक जीटी रोड को छह लेन किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य का उद्घाटन मुगलसराय की पूर्व विधायक साधना सिंह ने विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व किया था। इसके बाद एकबार फिर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी की जा चुकी है लेकिन कार्य आरंभ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें