पंद्रहचंदौली। गर्मी के बढ़ने से मार्च माह के सापेक्ष अप्रैल में कुत्तों के काटने की घटनाओं में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। जिले में मात्र पंद्रह दिनों में 2850 लोगों को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना औसतन करीब 60 मरीजों को कुत्ते काटने के बचाव इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
गर्मी की शुरुआत होने के बाद कुत्ते काटने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों की बात करें तो जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 2850से अधिक को कुत्ते के काटने के बाद का इंजेक्शन लगाया गया। औसत निकाल लें तो लगभग 10 दिन में इतने लोगों को इंजेक्शन लगाया गया। इसमें लगभग छुट्टी भी शामिल है। छुट्टी के दिन इंजेक्शन नहीं लगाया जाता है। उसके अगले दिन इंजेक्शन लगाया जाता है इससे आंकड़े बढ़ जाते हैं। एक से 15 अप्रैल तक केवल जिला अस्पताल में 600 ं को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।