फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार देने का प्रयास कर रही है प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारों को रोजगार देने मेें जुटी सरकार
विज्ञापन

वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष ने किया संबोधित
कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार सभी की कर रही है सहायता
कोरोना काल में सरकार कर रही है सबकी सहायता -पुरुषोत्तम
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
सकलडीहा। प्रदेेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने का प्रयास कर रही है। यही नहीं कोरोना काल में संक्रमण से लड़ाई के साथ ही लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री ने लोगों को नवंबर माह तक राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देने की बात कही है। ये बातें भाजपा सकलडीहा विधान सभा इकाई के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में कही गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सरकार केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक राशन दे रही है। किसानों को दो लाख तक ऋण उपलब्ध कराकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। जरूरतमंदों के खातों में एक हजार रुपये दिया गया है। केंद्र की सरकार लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सभी सीमाओं को सुरक्षित किया गया है। कूटनीति का ही नतीजा है कि हम चीन पर दबाव बनाने में सफल रहे। सभा में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राज किशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, हरिवंश उपाध्याय, उमाशंकर सिंह, रामसुंदर चौहान,दिवेश पांडेय,शुभम श्रीवास्तव,रजत सिंह,अनुराग त्रिपाठी, प्रवीण, संकठा राजभर, भानु प्रताप सिंह, संजय सिंह, राजेश द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, बुद्धू लाल विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता सूर्यमुनी तिवारी ने और संचालन उदय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें