फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक लेकर घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में बुधवार की शाम बहन का जन्मदिन मनाने के लिए केक और मिठाई लेकर घर लौट रहे दो सगे भाईयों में छोटे भाई की ट्रैक्टर के धक्के से मौत हो गई। वहीं मृतक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को चहनिया पीएचसी ले आई जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चकिया बिहारी मिश्र निवासी लालू यादव (20) अपने बड़े भाई अजीत (30) को लेने हुदहुदीपुर गांव गया था। अजीत गांव के गुड्डू सिंह के घर मे भोजन बनाने की नौकरी करता था। दोनों भाई चहनिया में अपनी छोटी बहन रिया (17) के जन्मदिन के लिए केक व अन्य सामग्री खरीदकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। गुरेरा के पास सैदपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से उनके बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें लालू व उसका भाई गंभीर रूप ये घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बलुआ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव दोनों घायलों को चहनिया पीएचसी ले आए जहां लालू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अजीत की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर व ट्रैक्टर को कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मृतक लालू की शादी 20 दिन पहले ही बबुरी के महदेउर गांव में हुई थी। उसके मौत की सूचना पर पहुंचे पिता नंदू, मां सुदामी देवी व पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
लालू की 20 दिन पहले बबुरी के महदेऊर गांव में हुई थी शादी
चहनिया। चकिया बिहारी मिश्र निवासी लालू यादव (20) अपने बड़े भाई अजीत (25) अपनी छोटी बहन रिया का जन्मदिन मनाने के लिए घर से खुशी-खुशी चहनिया बाजार से केक लाने के लिए निकले थे। लेकिन किसी को क्या पता था कि बहन का जन्मदिन मनाने से पहले ही लालू दुनिया से चल बसेगा। ट्रैक्टर से हुई बाइक की आमने-सामने टक्कर में जहां लालू की मौत हो गई वहीं बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया और जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

दोनों भाई बाइक से चहनिया गए और वहां से केक सहित अन्य सामान लेकर बहन का जन्मदिन मनाने के लिए खुशी से घर लौट रहे थे। तभी सैदपुर के पास से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में लालू ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही हुदहुदीपुर गांव में घर वालों की मिली। परिवार वालों पर पहाड़ टूट पड़ा। एक ओर लालू की मौत से रिया ने जहां भाई खो दिया वहीं उसकी पत्नी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। लालू की 20 दिन पहले ही बबुरी के महदेउर गांव में शादी हुई थी। उसके मौत की सूचना पर पहुंचे पिता नंदूज, मां सुदामी देवी व पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें