शहाबगंज। क्षेत्र के तियरा गांव में बुधवार की रात मोबाईल की दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का इलेक्ट्रिक का सामान जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा। दुकान का शटर खोलने पर पाया कि सारा सामान जल गया है।
कुआ गांव के त्रिलोकी विश्वकर्मा की तियरा नहर पुल के पास मोबाईल की दुकान है। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। यह देख उन्होंने तत्काल दुकान के मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे त्रिलोकी ने दुकान खोलकर देखा तो दूकान में रखा लैपटाप, डेस्कटॉप, बैटरी, इनवर्टर सहित मोबाईल हैंडसेट सहित अन्य समान जल गया था। आग की सूचना मिलने के बाद दुकान पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। संवाद