फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी हुई बेपटरी, पौने छह घंटे बाधित रहा डाउन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय हावड़ा रेल रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मटकुट्टा गेट के पास सोमवार की सुबह 10:45 बजे गया की ओर जा रही लोडेड मालगाड़ी का एक वैगन बेपटरी हो गया। इससे पौने छह घंटे तक डाउन लाइन बंद रहा। हालांकि तीसरी लाइन की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गई। अधिकारियों की रेख रेख में मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू हो गया। साढ़े चार बजे मरम्मत कर डाउन पटरी पर आवागमन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन से माल लेकर मालगाड़ी गया की ओर जा रही थी। सुबह 10.45 बजे गुड्स ट्रेन मटकुट्टा गेट पर पोल संख्या 669/14 के समीप इंजन से दूसरी बोगी बेपटरी हो गया। इससे डाउन लाइन बाधित हो गया। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना गेट मैन चंदर ने कंट्रोल को दी। इस सूचना के मिलते अधिकारियों में खलबली मच गई। दुर्घटना राहत यान को मौके पर भेजा गया।
एडीआरएम अतुल कुमार, आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्र सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को देखते हुए एसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि डाउन की तरफ जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें पहले जा चुकी थीं। वहीं दोपहर बाद की ट्रेनों को तीसरी लाइन से गुजारा गया। इससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी के बेपटरी होने से अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर ही आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने प्रयास के बाद शाम साढ़े चार बजे मालगाड़ी को पटरी पर ला दिया और आवागमन शुरू कराया। इस संबंध में पीडीडीयू रेल मंडल मोहम्मद इकबाल ने बताया कि मालगाड़ी बेपटरी हुई थी, उसे पटरी पर ला दिया और आवागमन चालू करा दिया गया। इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें