फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर वसूली में खराब प्रदर्शन पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार को कर-करेत्तर को लेकर अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान डीएम ने राजस्व विभाग, राजस्व टास्क फोर्स एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न किये जाने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कर वसूली में खराब प्रदर्शन पर आरटीओ, खनन विभाग तथा चकिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपने विभाग के लक्ष्य को पूर्ण करे। कहा कि अगली समीक्षा बैठक में सभी विभाग अपना लक्ष्य हर हाल में पूर्ण कर के ही बैठक में आएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र, आरटीओ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कृष्ण चन्द्र, ईओ चन्दौली अनिल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चकिया एम लाल गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें