फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर सर्वे कर बुजुर्गों को लगाएं बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। एडिशनल सीएमओ डॉ आरबी शरण और डॉ संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को स्थानीय सीएचसी में टीकाकरण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को डोर टू डोर सर्वे करने और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास खंड की आबादी तीन लाख 14 हजार 68 से अधिक है। इनमें 18 वर्ष की आयु के एक लाख 91 हजार 986 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक एक लाख 95 हजार 323 लोगों को टीका लगाया गया है जो लक्ष्य से अधिक है। वहीं एक लाख 35 हजार 296 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। 15 से 17 वर्ष के 18 हजार 188 के सापेक्ष 11 हजार 18 लोगों को टीका लगाया गया है। द्वितीय डोज लगाने के लिये होम सर्वे शुरू कर दिया गया है। सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिकारियों से पल्स नापने, आक्सीमीटर और थर्मल स्क्रीनिंग मशीन न होने की समस्या बताई। इस पर एसीएमओ ने शीघ्र व्यवस्थाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने टीकाकरण कार्य बेहतर होने पर सीएचसी अधीक्षक की प्रंशसा की। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा संजय यादव, शाहिद आलम अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें