फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखा कोरोना काल में तनाव कम करने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत आयोजित वेबिनार में छात्राओं ने कोरोना काल में तनाव कम करने के तरीके जाने। इस दौरान गांधी पीजी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा डॉ. प्रशांत राय ने नो योर अमेजिंग बाडी विषय पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. प्रशांत राय ने मानव शरीर की वैज्ञानिक संरचना पर चर्चा करते हुए न्यूरॉन्स, फेफड़ा, हृदय और सेंसरिंग ऑर्गन की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। इस कोरोना काल में हम कैसे स्वस्थ रहें और तनाव को कम करने के विविध तरीकों से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी को बचकर रहना चाहिए। कहा कि कितना भी स्वस्थ व्यक्ति क्यों न हो वह यदि समाज से सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाएगा तो उसका पतन निश्चित है। इस मौके पर डॉ. कलावती, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. विंद कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव रहे। संचालन रमाकांत गोंड ने ओर धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. सरवन कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें