फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में जल गए चार ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। कमालपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भैंसाखुर्द के ग्रामीण बार-बार ट्रांसफार्मर के जल जाने से परेशान हैं। स्थिति यह है कि विगत सात जुलाई से गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को चार बार बदला जा चुका है लेकिन लगने के साथ ही ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश राय, ब्रजनाथ राय, बबलू राय, राधेश्याम राय, संतोष राय, बेचू राजभर, मुकेश, सुजीत, गोपाल, हरिओम आदि ने कहा कि अब तक लगाए गए सभी ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग किए हुए हैं। रिपेयरिंग में घटिया किस्म के उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। बिजली विभाग भी बिना टेस्ट किए ही ट्रांसफार्मरों को लगा दे रहा है। इससे लगते ही ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। कहा कि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रयास के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। बिजली न रहने से बच्चों व वृद्धों को गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। घरों में बिजली से चलने वाले सभी उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। इस संबंध में कमालपुर उपकेंद्र के जई अजय कुमार ने बताया कि रिपेयरिंग में दोष होने के कारण ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग कराकर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें