फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय मुगलसराय रंग महोत्सव दो जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय रंग महोत्सव आयोजन समिति की बैठक नगर के रविनगर स्थित समाजसेवी सदानंद दुबे के आवास पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चार दिवसीय मुगलसराय रंग महोत्सव का आयोजन दो से पांच जनवरी तक अग्रवाल सेवा संस्थान में किया जाएगा। बैठक में आयोजन की रूप रेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर में वर्ष 1986 से लगातार रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना की वजह से यह क्रम रुक गया था। अब इस वर्ष दो से पांच जनवरी तक अग्रवाल सेवा संस्थान में रंग महोत्सव आयोजित होगी। कार्यक्रम के पहले दिन शास्त्री पार्क से सुभष पार्क तक सद्भावना दौड़ होगी। महोत्सव में यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, मणिपुर और गुजरात आदि राज्यों के कलाकार प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में दौड़, मेहंदी रचाओ, पर्यावरण जागरूकता, एकल, सोलो, समूह नृत्य, क्लासिकल और वेस्टर्न गायन, वादन के साथ लघु नाट्य मंचन, कवि सम्मेलन होंगे। बैठक में सदानंद दुबे, डॉ. उमा शरण, कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, आनंद तोंदी, प्रकाश सिंह रघुवंशी, डब्लू राय , प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. जेके पांडेय, दीपक सिंह, राजीव गुप्ता, उषा देवी ,अंजू चौहान ,नीलम सिंह, संजय कुमार ,सुल्तान रहे। अध्यक्षता डॉ. राजकुमार गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें