फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी लेकर हत्या करने जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रविवार को तीन लाख की सुपारी मिलने पर एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल और दो मैगजीन भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कैमूर के एसपी राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि दुर्दांत अपराधी साहेब पासवान सुपारी मिलने के बाद अपने गैंग के साथ एक व्यक्ति की हत्या करने के प्रयास में है। सूचना मिलने के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी फैज अहमद खान व थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने टोल प्लाजा से पहले घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन आता दिखा। पुलिस ने परिवहन यार्ड के पास वाहन को रोककर जांच की तो उसमें चार लोग मिले। पुलिस के कुछ सदस्यों ने साहेब पासवान को पहचान लिया और अधिकारियों को बताया। पुलिस ने साहेब की तलाशी ली तो उसके पास से लोडेड पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुए। पूछताछ में वाहन में सवार अपराधियों ने बताया कि उन्हें बड़ी बाजार के रहने वाले मो. जाहिद ने दरगाह बाबा के दिलशाद खान की हत्या के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी। वे चंदौली की तरफ दिलशाद खान के मिलने की सूचना पर उसकी हत्या करने जा रहे थे। एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मास्टरमाइंड साहेब पासवान स्थानीय वार्ड नंबर 12 की पासवान बस्ती का रहने वाला है। वह कई मामलों में फरार चल रहा था। वहीं उसके साथ पकड़े गए आरोपियों में वार्ड नंबर 12 के रहने वाले विशाल पासवान व जयप्रकाश पासवान और वार्ड नंबर 13 का निवासी सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें