फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया अमृत सरोवर और पंचायत भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार की शाम अरंगी ग्राम सभा के बसंतपुर में रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर और औरइया ग्राम सभा में पंचायत भवन का शिलान्यास किया। करीब 35 लाख की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर और 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन 15 अगस्त तक पूर्ण करा लिए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

विधायक ने बसंतपुर और भदखरी गांव में वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से अमृत सरोवर और पंचायत भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। मानव जीवन के लिए जल संचय बेहद जरूरी है। आजादी के बाद गांवों में विकास कार्य हो रहा है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर गरीबों का कल्याण करने का कार्य कर रही हैं। अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह, अजीत सिंह, अरुण सिंह, राम लखन यादव, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, गुलाब सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें