फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: दो दिन से लापता पूर्व प्रधान का ट्रैक पर मिला शव, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Thu, 27 May 2021 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

प्रधान के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें अंदेशा था कि उनका अपहरण किया गया है। इसलिए हमने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस उतनी सक्रिय नहीं हुई।
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश यादव 24 मई को घर से लापता हो गए थे। बीती रात सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। परिजनों के अनुसार उनकी हत्या की गई है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर गुरुवार को ग्रामीणों ने सदर कोतवाली का घेराव किया।

विज्ञापन


प्रधान के परिजनों का कहना है कि हम लोगों को अंदेशा था कि उनका अपहरण किया गया है। इसलिए हमने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस उतनी सक्रिय नहीं हुई। जिसके चलते उनकी हत्या हो गई। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और समझाने-बुझाने पर ग्रामीण मान गए।

परिजनों ने बताया कि 24 मई को रमेश राम के मोबाइल पर कई फोन आ रहे थे। अचानक वो घर से निकले और बीती रात सुल्तानपुर से उनके शव को ट्रैक पर पड़े होने का फोन आया। परिजनों ने शिनाख्त की। आज वे सुल्तानपुर शव लेने के लिए निकल चुके हैं। यह एक गुत्थी है कि पूर्व प्रधान सुल्तान पर कैसे पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें