फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामकिशुन ने अग्निपीड़ितों का बढ़ाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मंगलवार कंदवा थाना क्षेत्र के आग से पीड़ित तीन गांवों में पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया और जिला प्रशासन से उन्हें तत्काल मुआवजा देने और नरवन में हर थाने पर कम से कम एक दमकल वाहन व पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा, बहेरा, दरौली और अदसड़ गांव में आग लगने से एक दर्जन लोगों की करीब 25 झोपड़ियां और गेहूं के हजारों बोझ जल कर राख हो गए थे। किसानों को पहुंची क्षति की सूचना पर पूर्व सांसद पहले कंजेहरा पहुंचे और पीड़ितों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं।
यहां से वे दरौली पहुंचे और अग्निकांड से पीड़ित लोगों से मिले। इस दौरान वे रमाशंकर राम के परिवार का करुण क्रंदन व झुलसी भैंसों को देखकर भावुक हो उठे। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद वे अदसड़ पहुंचे और सभी पीड़ितों से मिल उनके जख्मों पर मरहम लगाया। पीड़ितों ने पूर्व सांसद से अपनी व्यथा सुनाई। कई किसानों के दाने-दाने को मोहताज होने की जानकारी पर पूर्व सांसद काफी दुखी हुए और उन्होंने मोबाइल से अधिकारियों से बात कर उन्हें तत्काल उचित मुआवजा देने और थाना स्तर पर एक दमकल वाहन रखे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष नरवन के किसानों की फसल अगलगी में बर्बाद हो जा रही है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव सहित विंध्याचल यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, अयोध्या प्रसाद, पप्पू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें