सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के तुलसी आश्रम से अमड़ा तक जाने वाले मुख्यमार्ग पर पचखरी गांव के समीप पिछले छह माह से पुलिया जर्जर है। पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड पर बैरियर लगा देने से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। इस समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को जर्जर पुलिया के समीप समांतर रोड बनवाने के लिए ग्रामीणों के साथ भूमिपूजन किया और श्रमदान किया। पूर्व विधायक ने चेताया कि पुलिया निर्माण नहीं होने पर वे ग्रामीणों के सहयोग से सड़क का निर्माण कराएंगे। साथ ही पीडब्ल्यूडी दफ्तर पर तालाबंदी भी की जाएगी।
तुलसी आश्रम से अमड़ा तक जाने वाले मार्ग पर भरभुलिया, गोरखा, इमिलिया, जमुड़ा, बाकरपुर, चिल्हाड़ी, बेटाडीह, दुबौलिया, पचखरी, महरानी, पौनी, विजौरा, नोनार, बहरवानी, बरठी आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है। पुलिया जर्जर होने के कारण पीडब्ल्यूडी लोहे का बैरियर लगा दिया है। इससे काफी परेशानी हो रही है। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों के साथ जर्जर पुलिया के समीप पहुंचकर समानांतर रोड बनवाने के लिए भूमि पूजन व श्रमदान किया। इस मौके पर नोनार ग्राम प्रधान प्रेम आशीष यादव, रामसिंह यादव, अरविंद प्रजापति, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, संतोष उपाध्याय, गंगा प्रसाद, रामअशीष यादव, संतोष प्रजापति, राकेश, बच्चन यादव, रमेश गुप्ता, पप्पू, हनुमान यादव मौजूद रहे।