फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए प्रदर्शन

Thu, 29 Sep 2016 01:42 AM IST
chandauli
विज्ञापन
ें जलनिकासी के लिए प्रदर्शन करते लोग - फोटो : chandauli
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या सात महमूदपुर में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज होकर सोनकर बस्ती के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासद, नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि अनदेखी की वजह से समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जबकि गंदगी की वजह से डायरिया फैलने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओ का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मुहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। घरों के नाबदान का पानी इधर-उधर बहता है। यही नहीं पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से गंदा पानी घरों में घुस गया। इसके चलते मुहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैल गई और इससे सोनकर बस्ती में एक पखवारा पहले एक महिला की मौत भी हो चुकी है। हालांकि इसके बाद जिला प्रशासन जागा और गांव में चिकित्सकों की टीम पहुंची। जगह जगह दवाओं का छिड़काव हुआ और क्लोरीन की गोलियां बांटी गई। पानी निकासी की भी व्यवस्था  हुई, लेकिन फिर वहीं पुरानी स्थिति बन गई।

दूसरे दिन इलाके में न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और न ही सफाई कर्मी। चार दिन पहले दिन भर हुई बारिश के बाद एक बार फिर मुहल्ले में जल जमाव हो गया। घरों में पानी घुसने की वजह से छह लोगों ने दूसरे के घरों में शरण ले रखी। बीमारियों से लोग बीमार हो रहे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कभी कभार मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मशीन लगाकर पानी निकासी नहीं करायी गई तो मुहल्ले के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बबलू, बसंत, छेदी मौर्य, राधे मौर्य, प्रसिद्ध, लीलावती, दूधनाथ्, मटरू, स्वामीनाथ, विकास सोनकर, बाबू, मुन्ना, विजय, चिंटॅ, गुड्डू, विजय, शीला देवी, अक्षय सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें