फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह 11 बजे तक छाया रहा कोहरा, दृश्यता रही 10 मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। तीन दिन तीखी धूप के बाद बृहस्पतिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। जिले में सुबह 11 बजे घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 10 मीटर रही।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के बाद धूप निकली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे की वजह से 10 मीटर की वस्तु भी नहीं दिख रही थी। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
कई वाहनों के चालकों ने दुर्घटना से बचने के लिए अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर दिए थे। दृश्यता काफी कम होने से वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चंदासी स्थित कोलमंडी से पड़ाव तक कोहरे के अलावा सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कोहरे के कारण सड़क पर बने गड्ढों को वाहन चालक देख नहीं पा रहे थे। इससे कई वाहन पलटने से भी बाल-बाल बच गए। सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट न होने से वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो रही थी।
राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी भोर में कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें