फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच लाख की लागत से बने सामुदायिक शौचालय पर लटक रहता है ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। सुदूर वनांचल के ढोढनपुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाया गया सामुदायिक शौचालय शो पीस साबित हो रहा है। लगभग पांच लाख रुपए खर्च कर बनाया गया सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला ही लटका रहता है। जिससे ग्रामीण आज भी खुले में शौच करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्ति के लिए शासन द्वारा मुहिम चलाकर घर-घर शौचालय बनाया गया। गांव के गरीब बेसहारों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। शहाबगंज विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में ढोढनपुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण गांव के आखिरी छोर पर कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आखिरी छोर पर रहने के कारण शौचालय तक ग्रामीणों का पहुंचना मुश्किल भरा काम है। वही शौचालय में पानी की टंकी के लिए सबमर्सिबल भी लगाया गया। वहीं उसे चलाने के लिए आज तक बिजली तक की व्यवस्था नहीं की गई। शौचालय को कंप्लीट दिखा दिखा गया और उसके निर्माण में लगभग पांच लाख रुपये खर्च दिखाकर भारत योजना (ग्रामीण) तथा मनरेगा के तहत धन की निकासी भी कर ली गई। शौचालय का निर्माण हुए दो वर्ष बीत गए लेकिन ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की लापरवाही के कारण आज भी उसमें ताला ही लटका रहता है। जबकि शौचालय रखरखाव संचालन के लिए ग्राम निधि के खाते से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 6 हजार प्रति माह दिया जा रहा है। बावजूद शौचालय का संचालन नहीं हो रहा है। इसकी वजह से खुले में शौच करना ग्रामीणों की लाचारी बनी हुई है। गांव के रामदहिन बनवासी, कमला बनवासी, राजेश मौर्य, चंद्रशेखर, सुनील विश्वकर्मा, अमरनाथ मौर्या का कहना है कि गांव के बाहर बनाये गये शौचालय में पानी की व्यवस्था और ताला लगे रहने से उसका उपयोग नहीं किया जा रहा हैं।

कोट
..........
खुले में शौच से मुक्ति के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। यदि शौचालय में ताला लटका रहता है और किसी कारण वश ग्रामीण उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश सिंह, खंड विकास अधिकारी शहाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें