फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 दिनों में शिफ्ट होंगे फोरलेन किनारे लगे पांच ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में फोरलेन के किनारे लगा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
-जमीन चिह्नित, ट्रांसफॉर्मरों के कारण अधूरा नाले और सर्विस रोड का निर्माण होगा पूरा
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी से रेलवे के वीआईपी गेट तक फोरलेन के किनारे लगे पांच ट्रांसफॉर्मरों को 15 दिनों में शिफ्ट किया जाएगा। इनके कारण डेढ़ किलोमीटर के दायरे में नाले और सर्विस रोड का निर्माण अधूरा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का दावा है कि ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। छठ के बाद इन्हें शिफ्ट कराकर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक सिक्सलेन और फोरलेन योजना के तहत नगर में गुरुद्वारे से जीटीआर ब्रिज तक को फोरलेन बनाया गया है। कैलाशपुरी मोड़, रविनगर मोड़, नई सट्टी, गल्ला मंडी मोड़ और रेलवे के वीआईपी गेट के सामने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर पांच ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इनके स्थान पर नाला और सर्विस रोड का निर्माण होना है, लेकिन ट्रांसफॉर्मरों के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नाले को फुटपाथ के रूप में विकसित करने की भी योजना है। निर्माण अधूरा होने से इसके आसपास अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। वहीं सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कैलाशपुरी मोड़ पर दो ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने के दौरान विवाद भी हो चुका है। स्थानीय लोग घर और दुकानों के सामने ट्रांसफॉर्मर लगवाने को तैयार नहीं थे। अब पीडब्ल्यूडी ने जमीन की चौड़ाई बढ़ाकर ट्रांसफॉर्मर को दूसरी जगह शिफ्ट कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इनसेट.........
ट्रांसफॉर्मर के कारण अटका निर्माण
कैलाशपुरी से वीआईपी गेट तक डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पांच ट्रांसफार्मर नाला और सर्विस रोड निर्माण में बाधा बने हैं। इनके नहीं हटने से नाले का काम अधूरा है। इसे फुटपाथ के रूप में विकसित करने की योजना भी पूरी नहीं हो पा रही है।
इनसेट............
शिफ्टिंग के लिए हो चुका है विवाद
कैलाशपुरी मोड़ पर लगे दो ट्रांसफॉर्मर को दूसरी जगह लगाने के दौरान विवाद हो चुका है। स्थानीय लोग अपने घर और दुकानों के सामने ट्रांसफॉर्मर लगाने का विरोध कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी और बिजली निगम के अधिकारियों के काफी प्रयास के बावजूद वे घर के सामने ट्रांसफॉर्मर लगवाने को राजी नहीं हुए। इसी वजह से शिफ्टिंग के लिए जमीन मिलने में देरी हुई।
कोट....
नगर के सभी पांच ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट कराने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। ट्रांसफॉर्मर के शिफ्ट होने के बाद नाले और सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।

पीडीडीयू नगर में फोरलेन के किनारे लगा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें