पीडीडीयू नगर। पितृपक्ष मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से नौ से 25 सितंबर तक अनुग्रह नरायन घाट पर पांच जोड़ी ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। वहीं पुनपुन घाट पर आठ जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अनुग्रह नरायन रोड और चिरैला पौथू के बीच अनुग्रह नरायन घाट पर गया डीडीयू मेमू पैसेंजर स्पेशल, गया-डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर,धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी, आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रुकेगी। इसी तरह पुनपुन घाट पर अप और डाउन पूर्णिया कोर्ट-हटिया, इस्लामपुर-हटिया,पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना-बरकाकाना, सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस, राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस रुकेगी।