फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों के चिराग बुझे

Tue, 22 Nov 2016 01:46 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपक के परिवार वाले विलाप करते हुए। 
विज्ञापन
इंदौर से राजेंद्र नगर टर्मिनल जा रही ट्रेन के कानपुर के पास हुए हादसे में जिले से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। मृतकों में तीन ट्रेन में संविदा पर कार्यरत सफाईकमी थे, जबकि एक संविदा पर कुक और एक पैंट्री कार में वेटर था।
विज्ञापन

इंदौर से राजेंद्र नगर टर्मिनल आ रही इंदौर राजेंद्र नगर एक्सप्रेस रविवार की सुबह कानपुर देहात के समीप पुखरायां रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इस ट्रेन में जनपद के कई लोग सवार थे। जिनमें पांच लोगों की मौत इस हादसे में हो गई। इसमें मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम महाल निवासी अब्दुल कयूम (45) सफाई कर्मियों का सुपरवाइजर, दीपक (21) व अर्पित (18) चंदौली खुर्द निवासी, दोनों सफाई कर्मी, तिलौरी निवासी रमाशंकर (40) पैंट्री कार कुक थे। जबकि पांचवें मृतक उमाशंकर के मौत की सूचना रविवार को ही मिल गई थी।
घटना में मृत मुस्लिम महाल मुगलसराय के अब्दुल कयूम (45) का शव मुगलसराय नहीं पहुंचा था जबकि चंदौली खुर्द निवासी दीपक (21), अर्पित (18) का शव सोमवार की दोपहर और तिलौरी चकिया निवासी रमाशंकर का शव सोमवार की शाम घर पहुंचा। शवों के घर पहुंचते ही माहौल शोकाकुल हो गया और लोग परिवारों को सांत्वना देने पहुंचने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें