पीडीडीयू नगर। जिले में पांच दिनों के बाद मंगलवार को एक नया कोरोना संक्रमित मिला। इस तरह जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने और कम होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को चंदौली ब्लाक की रहवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। आज कोई सक्रिय मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई। मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए जिले में कुल 1952 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16198 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या तीन है जबकि 15839 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।