चकिया कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बाइक के साथ पकड़े गए चोर।
- फोटो : CHANDAULI
चकिया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी की पांच बाइकों सहित पांच बाइक चोरो को गिरफ्तार किया है। इस तरह बाइक चोरी के बड़े धंधे का पर्दाफाश किया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम मुरारपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर तीन लोगों को आते देख पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। पूछताछ में उन तीनों व्यक्तियों ने चोरी की बाइक पर सवारी करने का खुलासा किया। उनसे कड़ाई से पूछताछ में सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गरला गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल परिसर में छिपाकर रखी गई चोरी की चार बाइकें पुलिस ने बरामद कर ली। वहीं रहकर बाइक की रखवाली कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच बाइकों की बरामदगी से पुलिस ने बाइक चोरों के बड़े गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाल रहमतुल्ला खान, उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, अमीरूद्दीन खान, आरक्षी अनुप शुक्ला, चंदन तिवारी, किशुन कुमार रहे।
चकिया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज चकिया के ग्राउण्ड में गांजा बेच रहे कोतवाली क्षेत्र के अमरा दक्षिणी गांव निवासी गांजा तस्कर को 1100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान चकिया चैकी इंचार्ज शिवबाबू यादव व आरक्षी शिवकेश यादव सक्रिय रहे। संवाद
शिकारगंज। क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव के सामने छोले में अवैध देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को शिकारगंज चैकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 25 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की गयी। इस दौरान शिकारगंज चैकी इंचार्जा धर्मनाथ सिंह, आरक्षी सुधाशु यादव, प्रियांशु सक्रिय थे।संवाद