नौगढ़ । आरक्षित वन क्षेत्र की वनस्पतियों को नष्ट करने, कब्जा करके झोपड़ी लगाने के मामले में वन विभाग ने तीन वाचरों समेत 11 लोगों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम तथा लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत चकरघट्टा थाने में मुकदमा कराया है।
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के मझगाई रेंज अंतर्गत चिकनी वीट, कंपार्टमेंट नंबर तीन गहिला में कुड़निया बंधी के समीप वनस्पतियों को नष्ट करके काफी संख्या में महिला पुरुष झोपड़ी लगा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान, वन दरोगा वीरेंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और झोपड़ी बनाने से मना किया। जिसपर वहां मौजूद हाथो में लाठी, डंडा ,कुल्हाड़ी लिए अतिक्रमणकारी वन विभाग की टीम से मारपीट करने लगे। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर जियालाल, राम सिंह, वंशरोपन, लालमनी, सुरेंदर, जिलाजीत, निर्मल, श्यामलाल, नंदू, दया के विरुद्ध वन अधिनियम तथा लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में थाना चकरघट्टा में मुकदमा दर्ज कराया गया है थाना अध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया की मामले की जांच की जा रही है और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।