फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की चिंगारी से मड़ई में लगी आग, दो पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रैथा गांव में बृहस्पतिवार की रात अलाव की चिंगारी से दो मड़ई में आग लग गई। हादसे में एक गाय और एक बछिया की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम किया। वहीं लेखपाल ने शुक्रवार को क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

रैथा निवासी गुलाबचंद एवं उनके भाई राम बिहारी की एक दूसरे से सटे मड़हे लगे थे। इसमें पशु बांधे जाते थे। गुलाबचंद बृहस्पतिवार की शाम को अपनी गाय एवं उसकी बछिया को अंदर बांध दिया। मड़ई को गर्म रखने के लिए अलाव जला दी और सोने घर में चले गया। रात में लगभग एक बजे अलाव की चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। अंदर से बंधी गाय तोड़कर भाग नहीं पाई और तड़प तड़प कर गाय बछिया दोनों मर गई। दूसरे भाई राम बिहारी के घर के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने जानवरों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण किसी तरह आग पर बुझाई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पशु चिकित्सक धानापुर डॉ. एसके सिंह, फार्मासिस्ट राकेश यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी कमालपुर सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पशुओं का पोस्टमार्टम किया। इस मौके पर मोहम्मद दिलशेर, मिथुन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मराछू, सियाराम, राम आसरे, राम प्रताप कुशवाहा, लोकनाथ, पिंटू, रमेश, रामटहल, राजू आदि ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं गोपालक गुलाबचद ने बताया कि कर्ज लेकर गाय खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें