फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान में लगी आग, दो लाख का सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहकुटी स्थित एक मोबाइल की दुकान में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लगी गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने लोगों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया। दुकानदार के अनुसार दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये मूल्य का नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहकुटी में शिवम गुप्ता का घर है। घर के नीचे ही वह की मोबाइल व एसेसीरीज की दुकान चलाता है। हर रोज की भांति शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह घर में चला गया। देर रात लोगों ने दुकान की शटर से धुआं निकलता देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। लोगों के सूचना के बाद शिवम जब घर से नीचे आया तो दुकान से धुंआ निकलता देख उसके होश उड़ गये। बाद में उसने शटर खोला तो देखा कि दुकान के भीतर रखी एसेसीरीज व मोबाइल धूं-धूं करके जल रहे है। इसके बाद लोगों की मदद से उसने पानी फेंक कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी। शिवम ने बताया कि बंद दुकान में कैसे आग लगी, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। बताया कि दुकान में रख लगभग दो लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें