फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: हवन-पूजन की लकड़ी से निकली चिंगारी से लगी आग, दुकान जलकर राख

Thu, 04 Nov 2021 09:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

चंदौली में नगर के मुंसफ कटरा में बृहस्पतिवार की रात एक दुकान में आग लग गई। अाग ने विकराल रूप धारण किया तो मकान के ऊपर से गुजरे केबल के तार जल उठे और शार्ट-सर्किट से तेज धमाके होने लगे। इससे पूरे कटरे में अफरातफरी की स्थिति मच गयी
विज्ञापन
चंदौली में नगर के मुंसफ कटरा में एक दुकान में लगी अाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में नगर के मुंसफ कटरा में बृहस्पतिवार की रात एक दुकान में आग लग गई। मकान मालिक ने शटर से धुंआ निकला देता तो आसपास के लोगों की मदद से शटर का ताला तोड़ने में जुट गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंची। इसेक बाद लोगों ने शटर का ताला तोड़ा और उसे खोला तबतक आग की लपटें विकराल रूप धारण कर लीं।
विज्ञापन


यह देख आसपास मौजूद लोग वहां से भाग खड़े गए। इसी बीच मकान के ऊपर से गुजरे केबल के तार जल उठे और शार्ट-सर्किट से तेज धमाके होने लगे। इससे पूरे कटरे में अफरातफरी की स्थिति मच गयी और लोग अपनी-अपनी जान बचाकर भागने लगे। इसी घंटों प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

सैयदराजा क्षेत्र के सिधना गांव निवासी अशोक मौर्या मुंसफ कटरा स्थित ज्ञानू सिंह के मकान में किराए पर साइबर कैफे का संचालन करते हैं। दीपावली पर्व शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने के साथ ही हवन-पूजन करने के बाद शटर पर ताला बंद करने के बाद अपने घर चले गए।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि हवन-पूजन में इस्तेमाल लकड़ी में आग लगने से दुकान के अंदर आग पकड़ ली और उसमें मौजूद फर्नीचर जलने लगे। जिससे दुकान के शटर के खाली हिस्से से धुंआ निकलने लगा। लोगों ने धुंआ देखा तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दी।

जैसे ही लोगों ने शटर खोला आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया और इसी के साथ मकान के ऊपर से गुजरे बिजली व टेलीफोन के तार जलने लगे। इसके बाद सूझबूझ दिखाते हुए दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सदर कोतवाल अनिल पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें