फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीसी सखी की मौत मामले में मेडिकल स्टोर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव में बीसी सखी पुष्पा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रविवार देर शाम मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। संचालक पर इंजेक्शन लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजनों ने बलुआ घाट पर महिला का अंतिम संस्कार किया। भोजापुर गांव निवासी नरेंद्र राम की 32 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी गांव में बीसी सखी के रूप में कार्यरत थीं।
उनके एक पुत्र नीरज और दो पुत्रियां नित्या व रिया हैं। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात बुखार आने पर पुष्पा देवी ने गांव के एक मेडिकल स्टोर संचालक को फोन कर दवा देने के लिए बुलाया था। आरोप है कि संचालक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सकलडीहा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुष्पा देवी की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों ने इंजेक्शन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित रखे गए बिसरे को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें