फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरकारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और आमजन की उन तक सीधी पहुंच आसान बनाने की मांग को लेकर सोमवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पत्रक सौंपा। समाजसेवी शिव शंकर अग्रहरि उर्फ पप्पू के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम संबोधित पत्रक में सरकारी कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल नंबरों को सार्वजनिक करने, उनकी नियमित निगरानी और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया कि सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सरकारी कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल नंबर आम नागरिकों की जानकारी में होने चाहिए। इन नंबरों को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर विभागवार और पदवार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोबाइल फोन आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में नंबर सार्वजनिक होने से नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। आजाद अधिकार सेना के जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबर सार्वजनिक होने से आमजन को अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें