फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानापुर से कोटा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेेेनों का परिचालन कर रही है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर से कोटा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। इसका संचालन दो से 12 नंवबर तक संचालित किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे ने दरभंगा से अमृतसर के लिए भी फेस्टिवल स्पेशल चलाने की घोषणा की है लेकिन यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दानापुर कोटा फेस्टिवल स्पेशल अप और डाउन में तीन तीन फेरा चलेगी। गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 02, 05 एवं 11 नवंबर को कोटा से दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर खुलकर अगले दिन 11.55 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा होते हुए शाम साढ़े तीन बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 09818 दानापुर-कोटा फेस्टिवल स्पेशल 03, 06 और 12 नवंबर दानापुर से शाम पांच बजकर 40 मिनट पर खुलकर आरा, बक्सर होते हुए रात साढ़े नौ बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन रात साढ़े सात बजे कोटा पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 06 कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह
दरभंगा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 एवं 19 नवंबर को दरभंगा से शाम पांच बजकर 20 मिनट पर खुलकर दूसरे दिन 01.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसी तरह अमृतसर से 14 और 21 नवंबर को शाम सवा सात बजे खुलकर दूसरे दिन रात 02.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें