फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने उठाई अावाज

Mon, 11 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
किसानों की महापंचायत को संबोधित करते शमीम मिल्की।
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा की ओर से रविवार को गंजख्वाजा गांव में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने रेलवे की फ्रेट कॉरिडोर परियोजना व नेशनल हाइवे के निर्माण में अधिग्रहीत की गई कृषकों की भूमि के एवज में उचित मुआवजा नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। मांग किया कि किसानों को उनकी भूमि का चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होगा तो किसान एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

   इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में किसान व गांव काफी पीछे छूट गए हैं। केंद्र व प्रदेश सरकारें विभिन्न परियोजनाओं के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण कर किसानों को भुखमरी की कगार पर लाने का प्रयास कर रही हैं। किसानों को उनका वाजिब हक देने में हीलाहवाली की जा रही है। सरकारें किसानों की अधिग्रहीत भूमि के एवज में उचित मुआवजा देें।  महामंत्री इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़ आदि जनपदों में जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। लेकिन प्रभावित किसानों को मुआवजा व अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, जिससे किसान पीड़ित है। किसान महापंचायत में बागपत जिला मुख्यालय पर किसानों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निन्दा की गई। इस मौके पर हरवंश सिंह, नागेन्द्र यादव, नसीम खान, मोहन लाल सोनकरी, चन्द्रमा यादव, राजेश पटेल, सुरेंद्र पटेल, शिवशंकर कनौडिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कृष्णकांत यादव व संचालन राजकिशोर सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें