फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ का मनाया जन्मदिन

Mon, 11 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म दिवस रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोद्दार भवन में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा जनों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और बधाई दी। 
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राजनाथ सिंह ने जिस प्रकार अपने राजनीतिक जीवन को ईमानदारी और निष्ठा से देश सेवा में लगाया है उससे  कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि किसान परिवार में जन्म लेने के बाद से गृहमंत्री बनने तक का उनका सफर निर्विवाद रहा है। बताया कि राजनीतिक कुशलता, निर्णय लेने  की क्षमता और ईमानदार छवि एवं कुशल प्रसाशक के रूप में उनकी भूमिका एक आदर्श नेता के रूप में दिखाई देती है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजनाथ सिंह नेता नहीं बल्कि मनीषी है। उन्होंने जिस कुशलता से देश के आंतरिक और बाहरी मामलों में नजर रखते हुए देश में कानून व्यवस्था और अमन चैन कायम को बनाए रखा है यह उनकी कुशलता को दर्शाता है। इस अवसर पर सुनील श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अखिल पोद्दार, रोहित सिंह, रंजीत, भानू तिवारी, गोविंद केशरी, विकास सिंह, अभिषेक पोद्दार, संजय कन्नौजिया, मुकेश अग्रवाल, वैभव मिश्रा, मनीष पाठक आदि रहे। संचालन आलोक वरूण और धन्यवाद ज्ञापन आशीष गुप्ता ने दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें