फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गड़ई नदी की खुदाई में अनियमितता पर किसानों का प्रदर्शन, निकाली पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी

Sat, 06 Jun 2026 02:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में नदी की मानक अनुरूप खुदाई की मांग को लेकर किसान शनिवार को सड़क पर उतर गए। खुदाई में अनियमितता पर किसानों ने प्रदर्शन किया। वहीं मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के गड़ई नदी की समय से और मानक के अनुरूप खुदाई कराने की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों ने शिवनाथपुर से पांडेयपुर तक पदयात्रा निकाली। किसानों ने नायब तहसीलदार आशुतोष राय को पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन


पदयात्रा के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि गड़ई नदी की खुदाई मानकों के अनुरूप नहीं कराई जा रही है, जिससे आने वाले समय में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना था कि एक ओर पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान नदी को पाटा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नदी के बेड की चौड़ाई भी कम कर दी गई है। इससे पानी की निकासी बाधित होगी और बाढ़ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

पांडेयपुर में कार्यदायी संस्था द्वारा बनाए जा रहे पुल की तली ऊंची किए जाने पर भी किसानों ने नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया। इस पर कार्यदायी संस्था और तहसील प्रशासन ने सुधार का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि नदी की खुदाई को लेकर किसानों के साथ केवल धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण जिले के कई गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें; पुलिस व बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमले में 25 हजार घोषित था इनाम

नायब तहसीलदार  आशुतोष राय ने बताया कि किसानों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे, जबकि सिंचाई और बंधी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण में तली की ऊंचाई बढ़ाने का मामला सामने आया है, जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने दूसरे पुल निर्माण में सुधार का आश्वासन दिया है।

इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, राजेश यादव, मंगल सिंह, रघुवंश सिंह, रामशकल यादव, संजय कुमार, राकेश सिंह, शिवकुमार, तेजबली यादव, नन्दन यादव सहित कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें