फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्युत निगम के एक्सईएन के आश्वासन पर किसानों धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। कर्मनाशा नदी में लगे लिफ्ट कैनाल को निर्बाध बिजली देने के लिए चिरईगांव में बने ररूआ स्वतंत्र फीडर से 12 गांवों को बिजली दिए जाने से नाराज किसान 10 अप्रैल से आंदोलन शुरू करने वाले थे। साथ ही सिंचाई और ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी। इस बीच किसानों ने विद्युत वितरण खंड तीन सकलडीहा के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


भाकियू के सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष सुमंत सिंह अन्ना ने बताया कि कर्मनाशा नदी में लगे नौ लिफ्ट कैनाल को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ररूआ स्वतंत्र फीडर की स्थापना की गई है। धान की सिंचाई के समय लिफ्ट कैनाल लो वोल्टेज के कारण एक साथ नहीं चल पाते हैं। उसके बाद भी विद्युत निगम ने स्वतंत्र फीडर से आसपास के 12 गांवों को बिजली आपूर्ति शुरू कर दिया था। इससे कर्मनाशा नदी में लगे लिफ्ट कैनाल ठप हो जाने की आशंका पैदा हो गई थी। इस मसले पर किसान 30 मार्च से धरना-प्रदर्शन शुरू करने वाले थे, लेकिन ईद और नवरात्र को देखते हुए और अधिकारियों के अनुरोध पर धरना नौ अप्रैल तक स्थगित करने का निर्णय लिया था। किसानों ने चेतावनी दी दी थी कि अगर उसके बाद भी स्वतंत्र फीडर से आपूर्ति नहीं रोकी गई तो 10 अप्रैल को सिंचाई और ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन करने के साथ ही धरना शुरू करेंगे। उधर, विद्युत वितरण खंड तीन सकलडीहा के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए काम बंद करने और सामान वापस ले जाने का आश्वासन दिया गया है। इस पर किसानों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें